नमस्कार...The Gram Today पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO THE GRAM TODAY PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने क लिए संपर्क करे - +91 8171366357 / 9140511667
नमस्कार...The Gram Today पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO THE GRAM TODAY PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने क लिए संपर्क करे - +91 8171366357 / 9140511667
spot_img

महिला घरेलू हिंसा पर जागरुकता कार्यक्रम का किया आयोजन

जे पी शर्मा / दि ग्राम टुडे

जयपुर- शिल्पायन प्रशिक्षण संस्थान द्वारा वृहद स्तर पर महिला जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है! इस संबंध में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र महिला थाना वरुण पथ द्वारा होली फेथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
शिल्पायन संस्था की संस्थापक लक्ष्मी अशोक ने महिलाओ को संस्था की जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले 30 वर्षो से महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही हैं! उन्होंने 18000 से अधिक परिवाद मे आपसी समझाइश के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया है! काउंसलर लीना शर्मा ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र द्वारा की जा रही निशुल्क काउंसलिंग, मेडिकल, अल्पावास गृह, बच्चे दिलवाना, पुलिस कार्यवाही एवं विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी।
काउंसलर गुरजीत कौर ने महिलाओ को महिला संबंध में कानूनी जानकारी दी कार्यक्रम में घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, साइबर क्राइम, कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, पोक्सो आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दोरान ही महिलाओ ने अपनी समस्याएँ बताई। उपस्थित सभी महिलाओ को ब्रोशर दिये गए। कार्यक्रम में शिल्पायन की प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर शिप्रा माथुर, होली फेथ की प्रिंसिपल मधु पाठक, सदस्य सुशीला सारस्वत, रेखा बंजारा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

जे पी शर्मा
जे पी शर्मा
सहायक सम्पादक दि ग्राम टुडे राजस्थान

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles