नमस्कार...The Gram Today पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO THE GRAM TODAY PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने क लिए संपर्क करे - +91 8171366357 / 9140511667
नमस्कार...The Gram Today पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO THE GRAM TODAY PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने क लिए संपर्क करे - +91 8171366357 / 9140511667
spot_img

स्नेह काव्य निर्झर :अल्फाज़ अनकहे आभासी प्रांगण में माँ भारती की आरती के छह दिन

स्नेहलता पाण्डेयस्नेह

स्नेह काव्य निर्झर परिवार में आज़ादी का जश्न दिनाँक 10/8/23 से 15/8/23 तक उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया जिसमें देश विदेश के साहित्य मनीषियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ 10 / 8/23 को सुबह 11 बजे मध्य प्रदेश विशेष कार्यक्रम के साथ हुआ जिसमें श्री गणेश जी के आह्वान के पश्चात् माँ सरस्वती की वंदना उसके बाद सह संयोजक रवि गोयल द्वारा हुये म सुंदर स्वागत गान के साथ कार्यक्रम का बहुत ही उल्लास पूर्ण वातावरण में आरम्भ हुआ। पहले सत्र में मध्य प्रदेश के कवि कवित्रियों ने पूनम शर्मा स्नेहिल जी के कुशल संचालन में ओज़ पूर्ण स्वर के साथ वीरों की गौरव गाथा का गुणगान करते हुए माँ भारती की आरती की।
रात 9 बजे बिहार के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये पिंकी शर्मा जी ने बेहतरीन मंच संचालन किया।
11/8/23 शिवदत्त शर्मा जी के संचालन में राजस्थान विशेष, आ. आरती झा जी के संचालन में वीर लघुकथा कार्यक्रम, 12/8/23 को मधु वशिष्ठ जी के संचालन में हरियाणा विशेष कार्यक्रम, स्नेहलता पाण्डेय ‘स्नेह’ जी के संचालन में दिल्ली विशेष कार्यक्रम, 13/ 8/23 को आ. राकेश भटनागर जी का एकल काव्यपाठ, वीरेंद्र सोनी जी का एकल काव्यपाठ और रात 8 बजे विजय तिवारी जी के संचालन में गुजरात विशेष कार्यक्रम, 14/8/23 को अन्तर्राष्ट्रीय अप्रवासी भारतीय विशेष कार्यक्रम. योगेंद्र मिश्र बाल वृंद द्वारा बच्चे मन के सच्चे कार्यक्रम, उत्तर प्रदेश विशेष कार्यक्रम और 15 8/23 को संचालिका आ.राजवाला पुंडीर, रश्मि श्रीवास्तव ‘शाश्वत और आरती झा जी डिजिटल प्रांगण में सम्पूर्ण भारत में देश के विभिन्न भागों के साहित्य मनीषयों ने भाग लेकर अपनी ओज पूर्ण अभिव्यक्ति से कार्यक्रम को उच्च आयाम प्रदान किया।
अप्रवासी भारतीय कवियों के उत्साह को देखकर मन गदगद हो गया और मन को संतोष भी हुआ कि सात समंदर पार भी हिंदी साहित्य का परचम हमारे साहित्य मनीषी लहरा रहे हैं। अमरीका के समयानुसार रात के 12:30 बजे काव्यपाठ से जुड़ना इस बात के द्योतक है।कार्यक्रम अध्यक्ष आ. विनीता सिंह संयोजिका स्नेहलता पाण्डेय ‘स्नेह, मंच संरक्षक / मार्गदर्शक नंदलाल मणि त्रिपाठी, सृजन प्रभारी लक्ष्मीप्रिया शर्मा, सह संयोजक रवि गोयल, मीडिया प्रभारी योगेंद्र मिश्र, मार्गदशिका राजवाला पुंडीर के संगठित प्रयासों के फलस्वरूप ज़श्न ए आज़ादी -माँ भारती की आरती बहुत ही सकारात्मक और मनोहारी वातावरण में सम्पन्न हुआ।

रिपोर्ट
स्नेहलता पाण्डेय ‘स्नेह’

The Gram Today
The Gram Today
प्रबंध निदेशक/समूह सम्पादक दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles