जे पी शर्मा / दि ग्राम टुडे
जयपुर- गवर माता पूजन का दिन जैसे-जैसे नजदीक आता है वैसे ही धींगा गवर पूजन में महिलाओं का उत्साह बढ़ता जाता है। सीमा मूथा ने बताया कि यह पूजन 16 दिन का होता है। 26 को लोटिया और 27 अप्रैल को मेला भरेगा। कुछ दिन शेष रहने से पूजा करने वाली तीजणीयें ज्यादा उत्साहित होती है। मुथो की गली जोधपुर में धींगा गवर पूजन जोर- शोर से चल रहा है। दोपहर के समय तीजणीयों में सीमा, रजनी, आशा, हिमानी, अनुकृति, वीणा, ज्योति, तारा, सलोनी, अनिता, बिंदु, ट्विंकल की टोली पूजा स्थल पर एकत्र हो जाती है और गवर की पूजा कर गीत गाकर जोश व उत्साह के साथ पूजा करती है। और फिर महिलाएं गवर की कथाएं सुनती है। और गणगौर के पारंपरिक गीतों को भी उत्साह के साथ ढोलक की थाप पर महिलाएं गाती और नाचती है।