नमस्कार...The Gram Today पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO THE GRAM TODAY PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने क लिए संपर्क करे - +91 8171366357 / 9140511667
नमस्कार...The Gram Today पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO THE GRAM TODAY PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने क लिए संपर्क करे - +91 8171366357 / 9140511667
spot_img

दि ग्राम टुडे साहित्य परिशिष्ट बसंत पंचमी विशेषांक का आनलाईन विमोचन, 150 से अधिक साहित्यकारों को सरस्वती साधक सम्मान

दि ग्राम टुडे समाचार सेवा

देहरादून। बसंत पंचमी के अवसर पर दैनिक साहित्य परिशिष्ट दि ग्राम टुडे हिन्दी दैनिक के बसंत पंचमी विशेषांक का आनलाइन लोकार्पण करने के साथ साथ लगभग 150 चुनिंदा रचनाकारों को सरस्वती साधक सम्मान से सम्मानित किया गया।दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता, समूह संपादक शिवेश्वर दत्त पाण्डेय और विशेष संपादक डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’के मुख्य आतिथ्य और प्रधान संपादक सुभाष चंद्र पाण्डेय के प्रभावी संचालन में आयोजित लोकार्पण समारोह में विभिन्न संपादकों और साहित्यिक विभूतियों ने प्रतिभाग किया।अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि बसंत पंचमी नव उल्लास और नवसर्जन का पर्व है। शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने कहा कि नवल उर्जा दायक बसंत पंचमी माता सरस्वती की जयंती के रुप में सभी कलमकारों के लिए महान पर्व होता है। डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’ने कहा कि दैनिक साहित्य परिशिष्ट का बसंत पंचमी विशेषांक एक अभूतपूर्व और महत्त्वपूर्ण संकलन है। सुभाष पांडेय ने कहा कि लगभग 125 सरस्वती वंदनाओं का यह वृहद संग्रह शोधार्थियों के लिए बहुपयोगी होगा।साहित्यांजलि प्रभा के संपादक डॉ.भगवान प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारिता में दैनिक साहित्य परिशिष्ट दि ग्राम टुडे की अद्वितीय विशेषता है। प्रतिदिन साहित्य परिशिष्ट रचनाकारों के लिए विशेष उपहार है।प्रेरणा के संपादक विजय तन्हा ने कहा कि रचनाकारों को प्रकाशन का मंच देना शिवेश्वर दत्त पाण्डेय के साहित्यप्रेम और रचनाकर्म को सराहने की प्रवृत्ति का उत्कृष्ट उदाहरण है।ओपन डोर और शोध आदर्श के संपादक अमन कुमार त्यागी ने कहा कि सरस्वती माता के चरणों में समर्पित भाव पुष्पों का इतना सुन्दर प्रकाशन दि ग्राम टुडे समूह का प्रशंसनीय कार्य है।देहरादून से जुड़े सतेन्द्र शर्मा तरंग ने कहा कि बसंत पंचमी पर इतना सुन्दर उपहार माता सरस्वती के साधकों के लिए अनुपम उपहार है।इस आयोजन में देश भर के विभिन्न अंचलों से दो दर्जन से अधिक कलमकारों ने भाग लिया। अंत में समूह संरक्षक अनिल पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रकाशन का संकल्प दोहराया।

The Gram Today
The Gram Today
प्रबंध निदेशक/समूह सम्पादक दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles