नमस्कार...The Gram Today पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO THE GRAM TODAY PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने क लिए संपर्क करे - +91 8171366357 / 9140511667
नमस्कार...The Gram Today पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO THE GRAM TODAY PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने क लिए संपर्क करे - +91 8171366357 / 9140511667
spot_img

आइए जाने साक्षात्कार (वार्तालाप) के बारे में

शिवेश्वर दत्त पाण्डेय
समूह सम्पादक

साक्षात्कार पत्रकारिता और साहित्य दोनों क्षेत्रों की प्रमुख स्वतंत्र और महत्त्वपूर्ण विधा है।
साक्षात्कार में नाटक का ‘संवाद’ तत्त्व बातचीत या प्रश्नोत्तर के रूप में खासतौर पर होता है। इसमें साक्षात्कार लेने-देने वाले दोनों व्यक्तियों के संवादों का महत्त्व है, पर देने वाले को ही प्रधानता दी जाती है और साक्षात्कार लेने वाले के संवाद देने वाले से बात निकलवाने के निमित्त होते हैं, यद्यपि वह उससे बहस भी कर सकता है। जब साक्षात्कारकर्ता साक्षात्कार की परिस्थिति, पात्र का परिचय या वातावरण का वर्णन करता है तो वह निबंधात्मक हो जाता है। साक्षात्कार में यह निबंध-तत्त्व होता है। साक्षात्कार में कहीं-कहीं संस्मरण के तत्त्व भी होते हैं, जब साक्षात्कार-पात्र अपने जीवन के प्रसंग या घटना सुनाने लगता है। जब साक्षात्कारकर्ता पात्रके व्यक्तित्व का, वेशभूषा का चित्रण करने लगता है तो वह रेखाचित्रात्मक होता है। कोई-कोई साक्षात्कारकर्ता साक्षात्कार के आरम्भ में पात्र का संक्षिप्त जीवन-परिचय जोड़ देता है। यह जीवनी का ही तत्त्व है। कभी पात्र स्वयं अपने जीवन के विषय में बताने लगता है, जो आत्मकथा का संक्षिप्त रूप होता है। जब साक्षात्कार का पात्र किसी कृति की आलोचना करने लगता है तब साक्षात्कार में आलोचना के तत्त्व आ जाते हैं। कभी-कभी यह कार्य साक्षात्कारकर्ता अथवा दोनों करते हैं। साक्षात्कार रिपोर्ताज, फैंटेसी, सर्वेक्षण, पत्र, केरीकेचर आदि विधाओं से एक अलग विधा है।
‘परिचर्चा’ एक स्वतंत्र विधा के रूप में विकसित हो रही है। इसे ‘समूह-साक्षात्कार’ (ग्रुप-इंटरव्यू) कहा जा सकता है। इसमें सभी विचार प्रकट करने वालों का पूरा महत्त्व होता है। कुछ लोगों ने ‘साक्षात्कार’ के लिए चर्चा, विशेष परिचर्चा आदि शब्दों का प्रयोग किया है। परिचर्चा को साक्षात्कार से एक अलग विधा माना जाना चाहिए।३
संवाददाता-सम्मेलन भी साक्षात्कार की तरह ही होता है। कोई विशिष्ट व्यक्ति अपनी निजी या संस्थागत नीतियों, उपलब्धियों, योजनाओं, विचारों आदि की जानकारी देने के लिए संवाददाताओं को बुलाता है। वह आरम्भ में अपने विचार प्रकट करता है अथवा मुद्रित सामग्री वितरित करता है। उसके आधार पर संवाददाता उससे प्रश्न पूछते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि किसी विशिष्ट व्यक्ति के आगमन पर विभिन्न संवाददाता उसे जा घेरते हैं और उससे प्रश्न पूछने लगते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति के विदेश-गमन पर भी उससे इस प्रकार प्रश्न पूछे जाते हैं। संवाददाता-सम्मेलन आयोजित और अनौपचारिक दोनों प्रकार के होते हैं। साक्षात्कार का मुख्य उद्देश्य तो साक्षात्कार के पात्रकी अभिव्यक्ति को जनता के सामने लाना होता है, लेकिन इसमें साक्षात्कारकर्ता का भी काफी महत्त्व होता है। यदि साक्षात्कारकर्ता सूत्राधार है तो सामने वाला व्यक्ति साक्षात्कार-नायक होता है।

कुमार संदीप
कुमार संदीप
कुमार संदीप दि ग्राम टुडे पाक्षिक ई पत्रिका अलंकरणकर्ता/ समाचार संपादक संचालक:गुरु दीक्षा क्लासेज लेखक:ज़िंदगी से जंग जीतेंगे हम व लक्ष्य एक अवसर।। एक सामान्य लेखक व एक सामान्य शिक्षक।। ईश्वर की कृपा से हर क्षण कुछ बेहतर करने की कोशिश में रत रहना एकमात्र जीवन लक्ष्य।।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles